फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ई-रिक्शा चालक की हत्या में फरार आरोपी की तलाश में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला घोंटकर हत्या कर शव को बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंकने के मामले में फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। एक आरोपी को एक दिन पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चार फरवरी को ई-रिक्शा चालक मनीष (38) पुत्र रामआसरे निवासी विष्णुलोक काॅलोनी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा कर दिया था। सामने आया था कि मनीष की एक फरवरी को हत्या कर दी गई थी। मनीष का मोबाइल अयान उर्फ सुन्नत निवासी पांवधोई ज्वालापुर ने बैरियर नंबर-5 के पास काल करने के लिए लिया था और वह भाग गया था। मनीष उसे पहले से जानता था, इसलिए उसने उसके घर पहुंचकर शिकायत की थी, साथ ही पुलिस केस करने की चेतावनी दी थी। तब उसने अपने साथी बिलाल के साथ उसे मारने की योजना बना डाली थी।
विष्णुलोक कॉलोनी जाने वाले कच्चे रास्ते के पास उसे शराब पीने के बहाने बुलाकर गला घोंटकर मार डाला था। इसके बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया था। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि फरार आरोपी बिलाल की तलाश में ज्वालापुर सहित आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। सभी जगहों पर खोजबीन जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें