फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आबादी स्थल पर पुलिया बनाने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को घेरा

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास विरोध में अधिशासी अभियंता दीपक कुमार को टीका करते कांग्रेस के पदाधि - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बिना आबादी और बिना जरूरत वाले क्षेत्र में किसी प्रस्ताव के बिना कनखल की छोटी गंगनहर पर पुलिया बना दिए जाने पर कांग्रेस के नेताओं ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता पर तंज कसते हुए उन्हें दूरदर्शी बताया और फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को भी जमकर घेरा। उन्होंने तंज कसा कि ऐसे दूरदर्शी अधिकारियों की दिल्ली में जरूरत है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस की मेयर अनीता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता कनखल स्थित मेयर के कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से उन्हाेंने देवपुरा चौक के पास स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय तक पैदल यात्रा निकाली। उन्होंने कार्यालय पर पहुंचकर छोटी नहर पर बनाई गई पुलिया पर विभाग के साथ ही राज्य सरकार को भी घेरा। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि जहां पर पुलिया बनाई गई है वहां पर कोई पर किसी की आवाजाही नहीं है। वहां दूसरी तरफ कोई आबादी भी नहीं है। यहीं नहीं वहां पुलिया बनाने के लिए किसी जनप्रतिनिधि या आमजन ने मांग ही नहीं उठाई। ऐसे में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कैसे करीब 19 लाख रुपये की लागत से पुलिया बना दी। उन्होंने अधिकारियों पर तंज कसा कि ऐसे दूरदर्शी अधिकारी की जरूरत दिल्ली की केंद्र सरकार को है। उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को अधिशासी अभियंता को पुरस्कृत किए जाने के लिए ज्ञापन भी भेजा। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जनपद में सड़कों का बुरा हाल है। लोगों की मांग पर कई स्थानों पर पुलिया नहीं बनाई गई और सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरे जा रहे। उन्होंने पुलिया बनाने पर जमकर प्रहार किया। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारियों को भी घेरते हुए जनहित में कोई काम करने को तैयार नहीं है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता की आरती उतारी, टीका किया और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए पुलिया बनाई गई है।
विरोध प्रदर्शन में ये नेता हुए शामिल
ओपी चौहान, बीएस तेजियान, चौधरी बलजीत सिंह, बलराम राठौर, सुमित भाटिया, गौरव शर्मा, जटाशंकर श्रीवास्तव, श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान, दीपक टंडन, रवि बाबू शर्मा, नितिन तेश्वर, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, सुनील कड़च्छ, विशाल राठौर, मन्नू विशाल, पार्षद महावीर वशिष्ठ, राजीव भार्गवन, सुहैल कुरेशी, जफर अब्बासी, कैलाश भट्ट, हाजी शहाबुद्दीन, रवि बहादुर, प्रीतकमल सारस्वत, मनीष कमल, विकास कुमार, जितेंद्र सिंह, जेपी, सुनील माहेश्वरी, मुधकांत गिरि, दीपक पांडेय, दिग्विजय सिंह, रजत जैन, हन्नी अग्रवाल, संगम शर्मा, नवनीत वालिया, प्रदीप कुमार, नीतू बिष्ट, नीलम शर्मा, दीपाली शर्मा, त्रिपाल शर्मा, मनोज जाटव, अंकित राठौर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें