फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतिम आरक्षण की सूची जारी

Sun, 15 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण जानने का इंतजार खत्म हो गया। दो बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए स्थगित किए अनंतिम आरक्षण प्रकाशन को तीसरी बार आखिरकार जारी कर ही दिया गया।
 अनंतिम आरक्षण पर ग्रामीण 16 नवंबर तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। आरक्षण सूचियां जारी होने के साथ ही दावेदार तैयारी में जुट गए हैं, वहीं आरक्षण ने किसी को झटका देने काम किया है तो किसी का भाग्य खोल दिया है।
विज्ञापन


रुड़की और बहादराबाद ब्लाक का कुछ क्षेत्र नगर निकाय में चले जाने से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न पदों की खातिर निर्धारित किए गए आरक्षण की सूचियों को नौ अक्तूबर और तीन नवंबर को होने वाले  आरक्षण के प्रकाशन को स्थगित कर दिया गया था।
शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देर रात जिले की 308 ग्राम पंचायतों के प्रधानों, छह ब्लाक प्रमुखों, छह विकास खंडों के लिए 221 क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों एवं 47 जिला पंचायत सीटों के लिए आरक्षण निर्धारित कर प्रकाशन कर दिया गया। ग्रामीण आरक्षण की सूचियों पर 16 नवंबर तक अपनी आपत्तियां ब्लाक मुख्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा जिलाधिकारी कार्यालय में दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हरबंश सिंह चुघ ने बताया कि समस्त आपत्तियों का निस्तारण कर 19 नवंबर को अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। वहीं अनंतिम आरक्षण सूचियां का प्रकाशन होने से कई दावेदारों के अरमानों पर चुनाव लडने से पहले ही पानी फिर गया है, इसके अलाव कई पदों पर ऐसे लोगों को मौका मिल गया है, जो तैयारी भी नहीं कर रहे थे और अब आसानी से चुनाव भी जीत जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें