फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ धरना

Fri, 21 Oct 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर में बढ़ रही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर विवेक विहार कालोनी के लोग शुक्रवार को सडक़ों पर उतर आए। रानीपुर मोड पर धरना देकर कालोनीवालों ने मांग उठाई की शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

 धरना सभा को संबोधित करते हुए विवेक विहार समिति के अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग और महामंत्री विक्रम सिंह नाचीज ने कहा कि अवैध शराब के कारण नई पीढ़ी भी बर्बाद हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के चलते अवैध शराब का गोरखधंधा लगातार चल रहा है।
विज्ञापन

धरने को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज ने कहा कि शराब पर रोक लगाने की मांग को लेकर जनता का जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा सभी को एकजुट होना चाहिए तभी अवैध शराब की बिक्री पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस की ओर से समर्थन देने की घोषणा की। प्रवक्ता अनुराग शर्मा ने भी जनता की जागरूकता को सराहनीय कदम बताया।  धरना सभा को संबोधित करते हुए दर्जाधारी संजय पालीवाल ने हरिद्वार में पूर्णत: शराब बंदी लागू करने की मांग की। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, रामविशाल देव, गुरविंद्र वालिया, मनोज जैन, अशोक शर्मा, अमरीश रस्तोगी, मुकेश चौरसिया, मुकेश मित्तल, नितिन तेश्वर, गोपालदत्त जोशी, जीसी दास आदि ने धरना सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें