फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- कहा, मुख्य चुनाव आयुक्त दें इस्तीफा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौक बाजार कनखल में काला दिवस मनाकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल व प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि मत चोरी से जनता के बीच भारी आक्रोश का ही नतीजा है कि बैलेट पेपर से हुए चुनाव की मतगणना हाईकोर्ट के आदेश पर हुई। इसमें बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी और कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से जीते।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा व पूर्व अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि इनकी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न लग चुका है। जब तक वह इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन जारी रखेगी।
विज्ञापन

पूर्व दर्जाधारी रकित वालिया व पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि जहां देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है, वहीं, वोट चोरी का मुद्दा जनता के सामने आया है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है, उतनी ही कम है। प्रदेश सचिव रविश भटीजा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि युवा सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। इस मौके पर पंडित संजय अत्री, नरेश सेमवाल, ललित वालिया, विजय गुप्ता, लव चौधरी, कपिल चौधरी, रचित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें