फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फाइनेंस कंपनी की सीलिंग तोड़कर संपत्ति में घुसे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की ओर से कब्जे में ली गई एक संपत्ति की सील तोड़कर प्रवेश कर लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के अधिकृत अधिकारी शिवम वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम दादूपुर गोविंदपुर में मकान को कंपनी ने बकाया ऋण की वसूली प्रक्रिया के तहत अपने कब्जे में लिया था। जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार के आदेश के बाद 11 जून को मजिस्ट्रेट अनिल गुप्ता और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में संपत्ति का भौतिक कब्जा लिया गया था।
आरोप है कि कब्जा प्रक्रिया पूरी होने और प्रशासनिक अधिकारियों के मौके से जाने के बाद खाताधारक अब्बास ने संपत्ति पर लगाए गए सीलयुक्त ताले तोड़ दिए और जबरन मकान में प्रवेश कर लिया। पूरी घटना का वीडियो वहां तैनात गार्ड ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब्बास के साथ मेहरनीश भी शामिल है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें