फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: छात्रा से छेड़खानी के मामले में प्रोफेसर ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रोफेसर ने छात्रा से छेड़खानी करने के मामले में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डॉ. सत्यदेव निगमालंकार निवासी शुभम् विहार द्वारिका विहार थाना कनखल ने शिकायत देकर बताया कि 13 अप्रैल हासिम निवासी ग्राम लेलीवाल उनके घर के बाहर आया और छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा जब घर के अंदर भागकर आई तो युवक पीछे-पीछे घर में घुस आया।
आरोप है कि उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट करने लगा। उसने दोनों को जान से मार देने की धमकी देते हुए छात्रा को अपने साथ ले जाने की चेतावनी दी। आरोप है कि आरोपी युवक छात्रा को लव जिहाद में फंसाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें