फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जीवन बीमा का झांसा देकर प्रोफेसर से 3.88 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक प्रोफेसर को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का झांसा देकर 3 लाख 88 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, प्रो. मोहनचंद्र बलोदी निवासी गायत्री विहार भूपतवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई मुख्यालय मुंबई के वित्त विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनकी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर करीब 17.96 लाख रुपये की राशि बनती है, लेकिन ब्रांच स्तर पर उन्हें जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद कॉलर ने खुद को एसबीआई एचओडी का पीए बताने वाले व्यक्ति से बात कराई।आरोप है कि इन लोगों ने पॉलिसी की रकम जारी कराने के नाम पर पहले 38 हजार रुपये एक खाते में जमा कराए।



इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर दो लाख और फिर डेढ़ लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए। लगातार फोन कर गुमराह करते रहे और रकम जमा करने का दबाव बनाते रहे। उस समय शक हुआ जब फिर से ढाई लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद वह रानीपुर स्थित एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों ने बताया कि उनके नाम की कोई ऐसी प्रक्रिया लंबित नहीं है और यह पूरी तरह साइबर ठगी का मामला है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें