फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पैसे डबल करने के नाम पर 7.60 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। पैसों को डबल करने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ करीब 7.60 लाख की साइबर ठगी कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि फॉरेक्स कैपिटल यूके नाम की कंपनी ने संपर्क किया और खुद को एक असली फॉरेक्स ट्रेडिंग निवेश कंपनी बताया। कंपनी ने अच्छी आमदनी का लालच देकर लगभग सात लाख साठ हजार रुपये की राशि निवेश करने को कहा। निवेश करने के बाद उसे पता चला कि वह अपने पैसे नहीं निकाल पा रहा है। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने उसका फोन रिसीव करना बंद कर दिया। नंबर को ब्लॉक कर दिया। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें