फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जेल से भागकर जगाधरी पहुंचे थे कैदी और बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिडकुल पुलिस शुक्रवार की देर रात लेकर पहुंची हरिद्वार, शनिवार को भेजा जेल
विज्ञापन


- पिछले हफ्ते ही रामकुमार से अलग हो गया था शूटर पंकज, चल रही तलाश
रोशनाबाद जेल से फरार बंदी रामकुमार के हरियाणा के जगाधरी में पकड़े जाने के बाद सिडकुल पुलिस शुक्रवार की देर रात उसे लेकर हरिद्वार पहुंच गई। शनिवार की सुबह उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फरार सजायाफ्ता कैदी शूटर पंकज का सुराग नहीं लग पाया है। 11 अक्तूबर की रात फरार होने के बाद दोनों कैदी 13 अक्तूबर को जगाधारी पहुंच गए थे। पिछले हफ्ते ही पंकज रामकुमार से अलग होकर कहीं और भाग निकला। पुलिस गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि गैंग के शूटर पंकज की तलाश में बड़ी शिद्दत से जुटी है।
पुलिस के अनुसार, बीती 11 अक्तूबर की रात रोशनाबाद जेल में रामलीला मंचन के दौरान कैदी पंकज निवासी गोलभट्टा रुड़की और विचाराधीन बंदी रामकुमार निवासी उज्जारी ढिबा धौनीपुर गोंडा यूपी फरार हो गया था। तीसरा कैदी छोटू फरार होने में कामयाब नहीं हो पाया था। मामले में गठित एसआईटी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। दोनों की मदद करने में शूटर पंकज के तहेरे-मौसेरे भाईयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। शुक्रवार को जगाधरी सिटी थाना पुलिस ने बंदी रामकुमार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी सिडकुल पुलिस से साझा की थी।
विज्ञापन




सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में पुलिस टीम जगाधरी पहुंच गई थी। शुक्रवार की देर रात एसओ आरोपी को लेकर हरिद्वार पहुंच गए। उससे सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपी वहां कमरा लेकर रह रहा था। उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था, जिससे वह आसानी से पहचान में न आ सके। पुलिस ने शनिवार की सुबह उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।





पंकज के निशाने पर रुड़की के दो लोग, हत्या की फिराक में

पुलिस की पूछताछ में बंदी रामकुमार ने बताया कि प्रवीण ने उसे इतना बताया था कि वह रुड़की के दो लोगों की हत्या करना चाहता है। वह उसके निशाने पर हैं। उनका नाम नहीं बताया। करीब एक हफ्ते पहले ही वह उससे अलग हो गया था और कहीं और भाग गया था। जहां वह रह रहा है, वहां का नंबर लेकर गया था। उसे कहा था कि घर मत जाना और ज्यादा दिन जगाधरी में भी मत रुकना, वरना पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा। रामकुमार को उसने कहा था कि अगर वह उसके साथ आना चाहता है तो आ आए।
विज्ञापन




पुलिस टीमें फरार कैदी पंकज की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरियाणा से गिरफ्तार किए गए आरोपी रामकुमार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। - स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी सिटी हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें