फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल के गेट से लौटी गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के पाबंद किया महिला अस्पताल । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
जिला अस्पताल पाबंद होने के कारण कई गर्भवती महिलाओं को बिना जांच के लिए बैरंग लौटना पड़ा। अस्पताल में आज सोमवार को भी ओपीडी के साथ अन्य सेवाएं बंद रहेंगी। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के साथ उनके तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि शनिवार को जिला महिला अस्पताल की एक वार्ड आया की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद अस्पताल को पाबंद कर दिया गया। रविवार को महिला अस्पताल के सारे स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया गया। ऐसे में अस्पताल की सभी सेवाएं बंद करनी पड़ी। अस्पताल के गेट पर बंद करने का बैनर लटका था। जानकारी के अनुसार रविवार को कुछ गर्भवती महिलाएं अस्पताल आई, लेकिन बंद होने के कारण लौट गई। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता कहना है कि अधिकांश स्टाफ क्वारंटीन है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी अस्पताल बंद रहेगा। मंगलवार को ही ओपीडी के साथ अन्य सेवाएं सुचारु की जाएंगी।
-------------------
जिले में 161 मरीज मिले कोरोना संक्रमित
हरिद्वार। जिले में रविवार को कोरोना के 161 मरीज सामने आए हैं। इनमें से रुड़की क्षेत्र के दो पुलिसकर्मी, एक शिक्षक, एक चिकित्सक और एक रजिस्ट्री कार्यालय में संक्रमित पाया गया है। इनके अलावा सिडकुल की अलग अलग कंपनियों में 109 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई। हालांकि अभी होम क्वारंटीन की गाइडलाइन या आदेश हरिद्वार तक नहीं पहुंच सका, जिसके चलते हुए मरीजों को कोविड केयर सेंटरों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविवार को सिडकुल की कंपनियों में 109 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें साइनो कंपनी से 25, नोवा कंपनी से 27, टीपीसीएल से 14, रुबेरा से 8, एकम्स से तीन मरीजों के मामले आए। वहीं रुड़की क्षेत्र में 2 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले, जिनमें एक इमलीखेड़ा पुलिस चौकी और दूसरा तेज्जूपुर चौकी पर तैनात है। इनके अलावा रुड़की क्षेत्र से 9 मरीज सामने आए। इसमें तीन सरकारी कर्मचारी हैं। सरकारी कर्मचारियों में एक शिक्षक, दूसरा तहसील रुड़की से रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारी और एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं। इसके अलावा भगवानपुर क्षेत्र में 9 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जनपद के अन्य स्थानों से 19 मरीजों के मामले सामने आए। सीएमओ ने बताया कि कुल 161 मरीजों में 127 पैथोलॉजी लैब और 34 मरीज रैपिड जांच के बाद सामने आए।
अब जनपद में 559 मरीज भर्ती
अब जिले के कोविड केयर सेंटरों में 559 मरीज भर्ती हैं। वहीं अब तक जिले में 2260 मरीज मिल चुके हैं। वहीं रविवार को 55 मरीजों के स्वस्थ होने पर छुट्टी कर दी गई। जनपद में अब 37419 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 2957 की रिपोर्ट आनी शेष है और 1828 के सैंपल लिए गए।
-------------------
महिला अस्पताल के 40 स्टाफ की रिपोर्ट आई नेगेटिव
हरिद्वार। महिला अस्पताल के 40 स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शनिवार को महिला अस्पताल की वार्ड आया में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वार्ड आया ओपीडी कक्ष के बाहर ड्यूटी करती थीं। इससे अस्पताल की ओपीडी, प्रसव के साथ अन्य काम बंद करा दिए थे। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि 40 डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ के सैंपल लिए गए। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें