अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमंहत नरेंद्र गिरी ने कहा कि देवभूमि के मठ-मंदिरों और आश्रमों पर कर नहीं लगने दिया जाएगा। इसके लिए अखाड़ा परिषद हरिद्वार में आंदोलन शुरू करेंगी। अध्यक्ष ने हरिद्वार आए मुख्यमंत्री को इस आशय का ज्ञापन भेजा।
पंचायती अखाड़ा उदासीन में चंद्रचार्य जयंती के अवसर पर पत्रकारों वार्ता करते हुए नरेंद्र गिरी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को यह कर नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के नाम पर विशुद्ध राजनीति की जा रही है। उन्होंने स्वामी रामदेव का संत समाज का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने योग और आयुर्वेद दोनों का सम्मान पूरी विश्व में बढ़ाया है। संत समाज का गौरव भी रामदेव के कारण बढ़ा है।