फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती ने दिन का चैन, रात की नींद छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती ने लोगों का दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। शहर से लेकर देहात तक अघोषित बिजली ने बेहाल कर रखा है। भीषण गर्मी शुरू होने के बाद से तमाम क्षेत्रों में दिन और रातभर में बिजली के बार-बार कट लग रहे हैं। शनिवार की रात बिजली की आंख मिचौली ने परेशान किया। इसके बाद रविवार को भी दिनभर यात्री बाहुल्य क्षेत्र हरकी पैड़ी और भूपतवाला सहित कई इलाकों में बिजली के कट ने लोगों को रुलाया। ऐसे में पेयजल संकट से भी लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की रात ज्वालापुर, कनखल और उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला, खड़खड़ी, भीमगोड़ा सहित कई इलाकों में घंटों बिजली कटौती ने भीषण गर्मी में लोगों को परेशान कर दिया। जबकि रविवार को भी दिनभर ज्वालापुर के चौहानान, हज्जाबान, कस्साबान, अनाज मंडी, पांवधोई और कैथवाड़ा, मैदानियान, अहबाबनगर, घोसियान, कोटरवान सहित कई इलाकों में बिजली की आंख मिचौली होती रही। इसके साथ ही देहात के पथरी, बहादराबाद, सलेमपुर, गढ़मीपुर, धनौरी और लालढांग क्षेत्रों में बिजली के कटों ने लोगों को रुला दिया।
स्थानीय निवासी मनीष वर्मा, प्रतीक कुमार, विशाल, मोहसीन, जुनैद ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली की कटौती ने बेहाल कर रखा है। रोजाना घंटों तक कटौती होने से पेयजल संकट भी खड़ा हो रहा है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार का कहना है कि फाल्ट होने की स्थिति में शटडाउन लेना पड़ता है। वरना पूरे समय आपूर्ति सुचारु रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें