फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजूर में कीड़े के बाद धात्री महिलाओं को बांटी घटिया दाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की ओर से बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को घटिया किस्म का पोषाहार देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बहादराबाद में खजूर में कीड़े मिलने के बाद अब धात्री महिलाओं को बेहद घटिया किस्म की मूंग की दाल वितरित करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सीडीपीओ ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर क्षेत्र के पांवधोई मोहल्ला के लोगों ने सीडीपीओ संगीता गोयल को दी शिकायत में बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती और धात्री महिलाओं को राशन सामग्री दी जाती है। अप्रैल और मई माह में उन्हें निम्न गुणवत्ता की मूंग की दाल दी गई। आरोप है कि दाल में मिलावट कर उसे महिलाओं को बांटा जा रहा है। लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित होने वाले राशन की गुणवत्ता की जांच करने की मांग की है। साथ ही मिलावटी और घटिया सामान उपलब्ध कराकर गर्भवती और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई। उधर, सीडीपीओ संगीता गोयल का कहना है कि मूंग की दाल को लेकर सुपरवाइजरों की एक जांच कमेटी बना दी गई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें