फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की पोल खोलने घर घर जाएगी भाजपा

Sat, 14 May 2016 12:28 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
भाजपा चलाएगी पोल खोल अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। प्रदेश में हाल ही में घटे राजनीतिक घटनाक्रम के बाद दोबारा बनी कांग्रेस की सरकार के खिलाफ भाजपा ने जोरदार आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है। सोमवार को हरिद्वार में हुई जिला पदाधिकारियों की बैठक में हरीश रावत के कथित स्टिंग की सीडी घर घर जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शंकर आश्रम के पास स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में करीब दो माह तक प्रदेश में चला सियासी ड्रामा छाया रहा। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस ने नैतिकता की सारी हदें पार कर दी। जिस तरह से अपनी कुर्सी बचाने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत विधायकों की खरीद फरोख्त करते स्टिंग में पकड़े गए। भारतीय राजनीति में ऐसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने और कांग्रेस सरकार की पोल खोलने के लिए घर घर तक पहुंचने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री और मुख्य सचेतक मदन कौशिक ने कहा कि जिस तरह से पूर्व में भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में माफिया राज छाया रहा है। ऐसी ही स्थिति इस बार भी बनने की  संभावना है। कार्यकर्ताओं को जनता के प्रति जवाबदेह होकर उनकी समस्याओं का  निराकरण कराने के लिए जुटना होगा। महामंत्री संगठन संजय कुमार और जिला प्रभारी अनिल गोयल ने कहा कि दोबारा बनने के बाद भी यह सरकार अल्पमत की सरकार है और ज्यादा चलने वाली नहीं है।  प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, चंद्रशेखर भट्टेवाले , आदेश चौहान समेत अन्य वक्ताओं ने भी बैठक को संबोधित किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती ओर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार है। इस दौरान मीडिया सहप्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि जिलाउपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, अनिल अरोड़ा, विकास तिवारी, नरेश शर्मा, जिला मंत्री राकेश शर्मा, सचिन गोयल, राकेश राजपूत, प्रेमचंद्र सैनी, सुभाष वर्मा, बिंदिया गोस्वामी, रश्मि चौहान, चंदन चौहान, प्रदीप कालरा, अनिरुद्ध भाटी, समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री जयपाल चौहान एवं सचिन अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें