फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव आफाक बने जिला पंचायत उपाध्यक्ष

Sat, 14 May 2016 12:21 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
राव आफाक जीते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी कब्जा कर लिया है। अध्यक्ष पद जहां सविता चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुई वहीं उपाध्यक्ष पद राव आफाक ने एक तरफा जीत दर्ज की। शुक्रवार को हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राव आफाक ने 28 मतों से जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी वीरेंद्र सिंह को कुल 8 मत की मिले। मतदान में 47 में 46 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। विजय प्रत्याशी के समर्थकों ने कलेक्ट्रेट गेट पर आतिशबाजी की और जुलूस निकालते हुए खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। मतदान के लिए एक-एक कर जिला पंचायत सदस्य आते रहे। कुल 47 मतदाताओं में से 46 ने मतदान किया। तीन बजे से मतगणना शुरू हुई और 15 मिनट में निपट गई। गणना में 36 मत कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी राव आफाक को मिले, जबकि 8 मत वीरेंद्र सिंह को मिले। दो मत निरस्त हो गए। निर्वाचन अधिकारी ने राव आफाक को 28 मतों से विजयी घोषित किया । राव आफाक के जीतते ही कांग्रेस खेमे में खुशी का लहर दौड़ गई। उन्होंने कलेक्ट्रेट गेट पर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, सुबोध राकेश, विधायक फुरकान अहमद, विजयपाल, किरण पाल वाल्मीकि, चौधरी तीरथ सिंह, अरशद ख्वाजा, शमशेर भड़ाना, तेलूराम प्रधान आदि नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में  कार्यऌ्कर्ता  मौजूद रहे।
------------------
देरी से पहुंचे अमीलाल
जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए मतदान दोपहर दो बजे तक चला, लेकिन भाजपा से जिला पंचायत सदस्य अमीलाल वाल्मीकि देरी से पहुंचे। अमीलाल ने बताया कि वह बीमार हो गए थे, तबीयत ठीक होते ही पहुंचे, लेकिन जब तक देरी हो चुकी थी। देरी से आने के कारण  वे मतदान नहीं कर सके।
विज्ञापन

 ----------------
अंदर गाड़ी से पहुंची देवयानी
कलेक्ट्रेट परिसर में कोई भी जिला पंचायत सदस्य अपने वाहन से अंदर नहीं गया लेकिन दोपहर डेढ़ बजे कांग्रेस के बागी विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी मतदान कार्यालय तक लग्जरी कार से पहुंची। उनके वाहन को किसी ने नहीं रोका। इसे लेकर चर्चाएं भी होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें