फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एंटी साबोटाज में पुलिस टीमों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित तीन दिवसीय 22वीं प्रादेशिक अंतरजनपदीय/वाहिनी वैज्ञानिक अनुसंधान फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एंटी साबोटाज व स्वान प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न जिलों की टीमों ने दम दिखाया। शुक्रवार को समापन के मौके पर विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि डीआईजी जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खंडूरी, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया था। दूसरे दिन भी उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से हरिद्वार पहुंची पुलिस की 18 टीमों ने प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया। जनपद हरिद्वार, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी के अलावा 31वीं वाहिनी पीएसी, 40वीं वहिनी पीएसी, 46वीं वाहिनी पीएसी, आईआरबी-प्रथम, आईआरबी द्वित्तीय, जीआरपी, एसडीआरएफ जौलीग्रांट, एटीसी के बीच मुकाबले हुए।
एसएसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी। आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल की ओर से विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें