फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चार महीने से लापता मूकबधिर युवक को पुलिस ने परिवार से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। पुलिस ने बिहार के एक परिवार के चेहरे पर फिर मुस्कान लौटा दी। लावारिस हालत में घूम रहे एक मूक और मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को रेस्क्यू कर महज तीन घंटे में उसके परिजनों का पता लगा लिया। युवक पिछले चार माह से अपने घर से लापता था।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार सात मई को श्यामपुर पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाहरपीली क्षेत्र के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि युवक बोलने में असमर्थ है और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। पुलिस टीम युवक को अपने साथ थाने ले आई और उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। सोशल मीडिया और गुमशुदा बालक-बालिकाओं से संबंधित नेटवर्क के माध्यम से युवक की जानकारी प्रसारित की। पुलिस की कार्रवाई रंग लाई और कुछ ही घंटों में युवक के भाई राज नारायण यादव निवासी ग्राम बिहरानी, पोस्ट मच्छी, थाना बहेड़ी, जिला दरभंगा बिहार से संपर्क हो गया।



थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि बाद में युवक की पहचान नितीश कुमार पुत्र साधु यादव निवासी ग्राम बिहरानी, पोस्ट मच्छी, थाना बहेड़ी, जिला दरभंगा बिहार के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नितीश करीब चार माह पहले घर से लापता हो गया था, जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। अपने भाई को सकुशल देखकर राज नारायण यादव भावुक हो गए। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद युवक को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें