फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पुरानी गंग नहर पर नया पुल का निर्माण शुरू, दबाव कम होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले के दबाव को कम करने के लिए उत्तराखंड सिंचाई विभाग ने पुरानी गंग नहर पर पुल निर्माण का काम शुरू कर दिया है। विभाग के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल ने बताया कि यह पुल अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2027 का कुंभ मेला जनवरी से शुरू होगा, जिसकी तैयारियां अभी से जोरों पर हैं। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग पुराने पुलों को दुरुस्त कर रहा है, वहीं उत्तराखंड सिंचाई विभाग विभाग पथरी में पुरानी गंग नहर के ऊपर नया पुल बना रहा है। सहायक अभियंता गौरव गोयल ने बताया कि 90 मीटर का यह गार्डर ब्रिज दोनों तरफ आवागमन आसान करेगा। पुल बनने से गंग नहर के दोनों ओर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें