फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: त्योहारी सीजन में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर, शिवालिक नगर, शहर कोतवाली क्षेत्र में मार्च निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। त्योहारों के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शनिवार को शिवालिक नगर और ज्वालापुर के बाजार व शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर एसपी सिटी दीपक सिंह के नेतृत्व में ज्वालापुर बाजार में पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। सीओ संजय चौहान, एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी, एसएसआई हर्ष अरोड़ा ने टीम के बाजार और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शिवालिक नगर में सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि त्योहारी सीजन में पुलिस अलर्ट मोड़ पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें