फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भेल के सेवानिवृत्त कर्मियों को 10 हजार वार्षिक सहायता दी जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने जीएम (एचआर) को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने भेल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दोबारा शुरू करने की मांग की है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में भेल के जीएम (एचआर) सुमति शर्मा के माध्यम से कॉरपोरेट कार्यालय दिल्ली के लिए ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि भेल प्रबंधन और कर्मचारियों के प्रयासों से संस्थान ने उत्पादन लक्ष्य हासिल कर आर्थिक स्थिति मजबूत की है। इसके लिए संगठन ने भेल परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को वेतन पुनरीक्षण का लाभ नहीं मिला था। इसकी भरपाई के लिए पहले प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया। संगठन ने इसे दोबारा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी दूर, नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की। मरीजों की सुविधा के लिए मुख्य अस्पताल तक भेल के दो ई-रिक्शा संचालित कराने का अनुरोध किया। संगठन ने ठेका श्रमिकों में तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को नियमित नियुक्तियों में वरीयता देने और उनकी ब्रेक अवधि एक महीने से घटाकर 15 दिन करने की मांग उठाई। इस दौरान चौधरी चरण सिंह, विद्यासागर गुप्ता, बाबूलाल सुमन, एसएससीएस भास्कर, श्याम सिंह, रामसागर सिंह, एससी ग्रोवर, अरुण सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें