फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम, जमीन के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी होगी निगरानी

Thu, 16 Jun 2022 10:59 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। 

सार

एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मंथन किया। जनपद में जुमे की नमाज के बाद कोई घटना न हो इसके लिए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस की टीमें निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले जुमे की नमाज पर यूपी समेत देशभर के कई हिस्सों और प्रदेश के रुद्रपुर में बवाल हो गया था। जिसके बाद हरिद्वार में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ज्वालापुर समेत जिले के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। वहीं सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पुलिस की टीम निगरानी रख रही है। जिले का माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेेश एसएसपी ने दिए है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मंथन किया। जनपद में जुमे की नमाज के बाद कोई घटना न हो इसके लिए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं पीएसी की ड्यूूटी भी लगाई गई है। ग्रामीण इलाकों में पूरी निगरानी रखी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करते रहें। लोगों से बातचीत कर इनपुट लेते रहें। पिकेट पर तैनात होने वाले सिपाहियों को और सक्रिय करने की बात कही गई। इसके साथ ही जिले भर में खुफिया विभाग की टीम लगातार भ्रमण पर है। पल-पल की रिपोर्ट जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें