फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भेल कर्मचारी के क्वार्टर से चोरी में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भेल कर्मचारी के बंद पड़े क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की कीमत के जेवरात, नकदी और सामान चोरी करने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पुलिस अभी पता नहीं लगा पाई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए चोरों को चिह्नित किए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएचईएल में सहायक प्रबंधक के तौर पर तैनात ईशान बनर्जी निवासी क्वार्टर ई-103, सेक्टर-2 भेल के आवास में दीपावली की रात चोरों ने घुसकर सामान, नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। इस संबंध में उन्होंने रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस तीन दिन से कैमरें खंगाल रही है, लेकिन अभी तक कोई खास सुराग नहीं मिल पाए हैं। एसएसआई नितिन चौहान का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें