फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर पुलिस और नारकोटिक्स टीम ने किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सार्थक बनाने के लिए इन दिनों जिले की पुलिस अभियान चला रही है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने निर्देशित किया है कि वह नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएं। इसी क्रम में पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर शिविर का आयोजन कर रही हैं। शिविर में नशे को ना और जीवन को हां के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक शांतनु पाराशर ने एंटी ड्रग से संबंधित नारकोटिक्स टास्क फोर्स को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में भेजा। यहां पर टीम ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त करने के लिए क्लब का गठन किया। क्लब का मुख्य काम ऐसे विद्यार्थी को चिह्नित करना है जो नशे का सेवन करते हैं। चिन्हित विद्यार्थी की काउंसलिंग की जाएगी।

पुलिस ने मांगा नशा तस्करों को पकड़वाने में सहयोग
पथरी। थानाक्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया। गांव शिवगढ़ में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने लोगों से नशा मुक्त रहने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों से नशा तस्करों को पकवाड़ने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है और इससे शरीर में कई तरह के नुक़सान होते हैं। उन्होंने लोगों से नशीले पदार्थ बेचने वाले लोगों के बारें में जानकारी देने की अपील की। कहा कि उनका नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा जो तस्करों या कारोबारियों के नाम बताएंगे। गोष्ठी में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों से गांव में मुख्य मार्गों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें