हरिद्वार। नगर निगम चुनाव प्रभारी समेत कई अन्य नेताओं ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान चुनाव संचालक समिति, वार्ड प्रत्याशी, वार्ड प्रभारी और कोर कमेटी में जोश भरा। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र रावत, नगर निगम चुनाव प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चुनाव प्रभारी ज्योति गैरोला ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और उनकी निष्ठा का संबल अधिक महत्व रखता है।
प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने चुनाव प्रबंधन समिति से जुड़े सभी पदाधिकारियों से जानकारी ली एवं चुनाव संबंधित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बूते ही भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से जन-जन के बीच जाने के लिए आह्वान किया। बैठक में राजकुमार अरोड़ा, विकास तिवारी, आशुतोष शर्मा, अनु कक्कड़, आशु चौधरी, लव शर्मा, डॉ. हिमांशु पंडित, सुमित आदि मौजूद रहे।