फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में प्लास्टिक रुका नहीं, कार्यालयों में तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर भले ही पूरी तरह से प्रतिबंध लगा है, लेकिन अभी भी हरिद्वार में जमकर इस्तेमाल हो रहा है। बाजारों से लेकर गंगा घाटों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की धड़ल्ले से ब्रिकी हो रही है। प्रशासन बाजारों में प्लास्टिक की बिक्री नहीं रोक पाया और एक अगस्त से कार्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का भी फरमान जारी हो गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद हरिद्वार में नगर निगम प्रशासन की ओर से टीमें गठित कर प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए अभियान चलाया गया था। लगातार गंगा घाटों व आसपास के क्षेत्रों में प्लास्टिक व पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई की गई। लेकिन कांवड़ मेले में अभियान की रफ्तार रुक गई। इसके बाद से अभियान की चाल सुस्त ही नजर आ रही है।
शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर अभी तक कोई रोक नहीं लग पाई। अब प्रशासन ने एक अगस्त से कार्यालयों में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि जब प्रशासन बाजारों और गंगा घाटों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को नहीं रोक पाया तो कार्यालयों में रोक लगाकर क्या करेगा।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक बंद हो जाएगा तो कार्यालयों तक कैसे पहुंच पाएगा। छोटे लघु व्यापारियों के ही चालान करने की कार्रवाई कर इतिश्री कर ली जाती है। यदि प्रतिबंध ही लगाना है तो इन्हें बनानी वाली कंपनियों पर कार्रवाई की जाए।
प्रशासन को बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री और उपयोग पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत है। इसके लिए इनका उत्पादन करने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। केवल व्यापारियों पर कार्रवाई करने से कुछ नहीं होगा।
सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए व्यापारियों के साथ भी बैठक की जाएगी। इसके साथ ही सभी क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई पहले से ही चल रही है। कांवड़ मेले में भीड़ बढ़ने के कारण अभियान नहीं चल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें