फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की जयंती रोगी नारायण सेवा के रुप में मनाई

विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती पर मरीजों को फल देते श्री रामकृष्ण मिशन मठ के संत । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती श्री रामकृष्ण मिशन मठ और चिकित्सालय में रोगी नारायण सेवा के रुप में मनाई गई। इस अवसर पर मठ के साधु संतों और चिकित्सालय के चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती रोगियों की धूप, दीप, तिलक लगाकर और माला पहनाकर पूजा अर्चना की और रोगियों को प्रसाद के रुप में फल और बिस्किट दिए।
विज्ञापन

कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन मठ में मंगलवार सुबह स्वामी विवेकानंद की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद स्वामी रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं को भोग चढ़ाया गया। स्वामी विवेकानंद की जयंती मठ में एक नए अंदाज में मनाई गई।
इस अवसर पर स्वामी रामकृष्ण मिशन मठ के स्वामी रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को फूलों की मालाओं से सजाया गया था। रामकृष्ण मिशन मठ के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती उनके रोगी नारायण सेवा के रुप में पंचांग की तिथि के अनुसार मनाई गई है। मठ स्वामी दयाधिपानंद ने कहा कि शिव आश्रम में स्वामी के सिद्धांत नर सेवा ही नारायण सेवा को सभी कार्यरत डॉ. व स्टाफ मूर्त रूप प्रतिपादित करता है। इस दौरान मठ के स्वामी मंजू महाराज, डॉ. चौधरी, डॉ. मौदक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें