हरिद्वार। शनिवार को हरिद्वार दिल्ली हाईवे के चौड़ीकरण के चलते सड़क के किनारे स्थित होटल, आवासों और दुकानों को जेसीबी से तोड़कर हटा दिया। सुबह से शहर में हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया था। सिंहद्वार के पास हाईवे चौड़ीकरण के चलते जाम की स्थिति बनी रही।
एनएच हाईवे 58 के चौड़ीकरण के चलते शनिवार को शंकराचार्य चौक से लेकर सिंहद्वार तक सड़क के किनारे बने निर्माण को जेसीबी से तोड़कर हटा दिया गया। सिंहद्वार स्थित बनी गुरुकुल कांगड़ी आयुर्वेदिक फार्मेसी की दुकानों को जेसीबी तोड़कर पीछे कर दिया गया। इस दौरान हाईवे स्थित सिंहद्वार पर सुबह से ही जाम की स्थित बनी रही। हाईवे पर दिनभर वहन रेंगरेंग कर चलते रहे। सिंहद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विवि के संस्थापक स्वामी श्रद्घानंद की प्रतिमा के आसपास भी तोड़फोड़ की गई। चौड़ीकरण के चलते हाईवे स्थित गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय विभाग के कर्मचारियों ने भी अपने आवास खाली करने शुरू कर दिए हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि हाइवे के चौड़ीकरण को लेकर विद्यालय विभाग अथवा अन्य किसी की ओर से अभी तक आवास खाली करने के संबंध में उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया है। ऐसे में घर टूटने के बाद वह जाए भी तो कहां जाये। वहीं दूसरी को अर्द्घकुंभ के चलते बीएचईएल के केशव कुंज से भी अतिक्रमण हटाया गया।