हरिद्वार। रोटरी क्लब कनखल के सदस्यों ने प्रेम नर्सिंग होम ज्वालापुर में सेव गर्ल अभियान के तहत अस्पताल में कन्या को जन्म देने वाली माताओं को सम्मानित किया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप तोमर ने कहा कि बेटा और बेटियों में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों का समान रूप से बच्चों की परवरिश की जाए। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सार्थकता तभी संभव है। जब मिलजुल कर कन्याओं के संरक्षण का काम करेंगे। डॉ. संध्या शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब का जागरूकता अभियान अवश्य ही समाज को प्रेरणा देगा।
व्यापारी नेता विशाल गर्ग नेे कहा कि रोटेरियन गंगा स्वच्छता, रक्तदान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण आदि को लेकर जनचेतना अभियान चलाता है। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। इस अभिशाप को समाज से समाप्त करना है। सरिता अग्रवाल और नरेश रानी गर्ग ने प्रेमनगर नर्सिंग होम में नवजात कन्या को जन्म देने वाली माता को सम्मानित किया। अशोक सप्रा, प्रवीन चावला, राकेश अग्रवाल, केशव जोशी, पुलकित गर्ग, मोहित अग्रवाल, अंजू तोमर, कंचन जोशी आदि इस दौरान मौजूद रहे।