पथरी। हरिद्वार-लक्सर हाईवे किनारे से लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। बुधवार को शेरपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, शाहपुर शीतलाखेड़ा में लोगों ने सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया। हरिद्वार–लक्सर मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
एक सप्ताह पहले लोक निर्माण विभाग की नेशनल हाईवे विंग ने सड़क के दोनों ओर सड़क के मध्य दोनों दिशाओं में 55 फीट के दायरे में अतिक्रमण करने वाले लोगों को नोटिस दिए थे। स्प्ष्ट चेतावनी दी गई थी कि अगर 31 दिसंबर तक सड़क किनारे दोनों ओर निर्धारित भूमि खाली नहीं की तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।