हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर सोमवार रात ट्रक की चपेट में आने से विनीत चौहान (34) पुत्र आनंद चौहान निवासी सीतापुर की मौत हुई थी। मंगलवार को मृतक की पहचान हो गई।
सोमवार की रात हरिलोक तिराहे पर एक पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में लेते हुए कुचल दिया था। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार को मृतक की पहचान विनीत चौहान के रूप में परिजनों ने कर ली। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।