फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना के खतरे से बेफिक्र नजर आए लोग

विज्ञापन
बस अड्डे पर बिना मास्क के खड़े यात्री । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के बावजूद धर्मनगरी हरिद्वार में लोग बेफिक्र नजर आ रहे हैं। लापरवाही की इंतहा यह है कि सार्वजनिक स्थानों पर लोग मास्क नहीं पहन रहे और शारीरिक दूरी के मानक का भी पालन नहीं हो रहा है। जबकि केंद्र और राज्य सरकार को कोविड गाइड लाइन का पालन सख्ती से कराने का आदेश जारी कर चुकी है।
विज्ञापन

स्थान: जिला चिकित्सालय
समय: 12.00
जिला और मेला अस्पताल में चिकित्सक व अन्य स्टाफ तो मास्क पहने नजर आए, लेकिन अधिकांश मरीज व तीमारदारों के चेहरों से मास्क गायब था। यही नहीं सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं पालन होता नहीं दिखा।
स्थान: रेलवे स्टेशन
समय: 11.25 बजे
रेलवे स्टेशन पर अधिकतर यात्री बिना मास्क के दिखे। सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं कोई पालन होता नजर आया। यहां तक कि, स्टेशन के कुछ कर्मचारी भी बगैर मास्क के नजर आए। बाहरी यात्रियों के कोरोना जांच में लगी टीम के सदस्यों में भी अधिकांश के चेहरे पर मास्क नहीं दिखा। बावजूद, स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने का दावा किया।
विज्ञापन

स्थान: रोडवेज बस अड्डा
समय : 11.40
उत्तराखंड परिवहन निगम के बस अड्डे पर कहीं भी यात्री मास्क पहने नजर नहीं आए। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरी तरह से उल्लंघन हो रहा था। परिसर से लेकर डिपो कार्यालय तक में ज्यादातर कर्मचारी बिना मास्क पहने ही दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें