फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दिन में सुकूनए रात में दिक्कत, बारिश से ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। कड़ाके की ठंड के बीच हुई बारिश से और ज्यादा ठिठुरन बढ़ गई। बारिश के बाद कई जगहों पर कीचड़ होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शाम होते ही ठंडी हवाओं के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। इधर, बारिश के बाद किसानों में काफी खुशी दिखी। सभी ने सिंचाई सीजन में इस तरह की समय-समय पर बारिश होने को शुभ लक्षण बताया।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात बारिश की शुरुआत हो गई थी। पहले बूंदाबांदी हुई और फिर झमाझम बरसात हुई। रात के बाद फिर बृहस्पतिवार की सुबह भी बारिश हुई। सुबह तक आसमान में बादल छाये रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। इससे लोग ठिठुरते रहे। दोपहर में धूप निकली तो कुछ राहत मिली, लेकिन फिर शाम होते ही सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान का आंकड़ा 23 और न्यूनतम 8.07 डिग्री सेल्सियस आंका गया। इससे दिनभर तो आराम मिला, लेकिन शाम होते ही समस्या अधिक बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार घने कोहरे के कारण फसलों पर भी बुरा असर पड़ रहा था इसका समाधान बारिश से हुआ। वहीं किसानों ने खाद के साथ खर पतवार नाशक दवाओं के लिए तैयारी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें