फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद सेकेंड में पकड़ा जाएगा पीसीबी का फाल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विवि के पूर्व छात्र एवं विवि के इंजीनियरिंग संकाय के तदर्थ शिक्षक विवेक आर्य ने इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन में एक उल्लेखनीय तकनीकी खोज की है। इस खोज से चंद सेकेंड में ही इलेक्ट्रानिक उपकरणों के पीसीबी (प्रिन्टेड सर्किट बोर्ड) में आए फाल्ट का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

वर्तमान में पीसीबी में फाल्ट की पहचान में जहां घंटों लग जाते हैं, वहीं इस तकनीक का प्रयोग करके चंद सेकेंड में ही किसी भी सर्किट के फाल्ट की पहचान की जा सकेगी। विवेक आर्य ने बताया कि इस तकनीक का प्रयोग करके सभी इलेक्ट्रानिक उपकरणों जैसे लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल, एलईडी, टीवी आदि के पीसीबी में आए फाल्ट को कुछ ही समय में पकड़ा जा सकेगा। तकनीक का पेटेंट भी करवा लिया गया है। इस तकनीक को तैयार करने में करीब चार साल का समय लगा है। विवेक आर्य गुरुकुल कांगड़ी विवि में दर्शन विभाग के अध्यक्ष प्रो. सोहनपाल सिंह आर्य के पुत्र हैं।
कुलपति और कुल सचिव ने दी बधाई
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री, कुलसचिव प्रो. दिनेश भट्ट, इंजीनियरिंग संकाय के डीन प्रो. पंकज मदान, डॉ. विपुल शर्मा, डॉ. तनुज गर्ग, डॉ. मयंक अग्रवाल, संजीव लांबा, डॉ. पंकज कौशिक आदि ने विवेक आर्य को बधाई दी है। विवि के कुलपति प्रो. शास्त्री ने बताया कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। हम चाहते हैं कि विश्वविद्यालय इस दिशा में तेजी से प्रगति करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें