फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंवार ने इस्तीफा दिया, फिर संभाली कुर्सी

Sat, 26 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (पंवार गुट) के केंद्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शुक्रवार को नाटकीय घटनाक्रम के बीच केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। करीब दो घंटे के बाद घटनाक्रम पूरी तरह बदला गया और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पंवार को ही तीन साल के लिए अपना अध्यक्ष फिर चुन लिया। कुर्सी संभालने के बाद पंवार ने कहा कि वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में यदि उक्रांद उत्तराखंड में अपनी सरकार नहीं बना पाई तो वह पद से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन


कनखल स्थित सभागार में शुक्रवार सुबह उक्रांद का केंद्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारंभ हुआ। दोपहर करीब 12 बजे जब वक्ता राज्य की परिस्थितियों और पार्टी की स्थिति पर चर्चा कर रहे थे तो गढ़वाल क्षेत्र से पहुंचे कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी की भूमिका को लेकर तीखे सवाल उठाने शुरू कर दिए। इससे माहौल गरमा गया। इसके तुरंत बाद केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उनकी घोषणा से कार्यकर्ता भी भौचक्के रह गए। कई पदाधिकारियों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया। करीब दो बजे खुले सदन में विजयपाल चौधरी और जयदीप भट्ट आदि नेताओं ने पंवार को फिर अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा।

पूरे सदन ने इसका अनुमोदन किया और पंवार फिर से तीन साल के लिए अध्यक्ष चुन लिए गए। पत्रकारों से वार्ता में पंवार ने कहा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर ऐसे लोगों को तमाचा मारा है जो उनके अध्यक्ष बने रहने को लेकर टीका टिप्पणियां करते रहते हैं। फिर जिम्मेदारी सौंपने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही कहा कि वे वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य में उक्रांद की सरकार बनाकर दिखाएंगे। उन्होंने राज्य गठन के बाद से अब तक राज्य की जमीनें बेचे जाने की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें