फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दालचीनी से मधुमेह नियंत्रण पर पतंजलि का बड़ा शोध

Wed, 13 May 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- दालचीनी के जैव सक्रिय तत्वों पर आधारित शोध को अंतरराष्ट्रीय जर्नल में मिली जगह
विज्ञापन

- अमेरिकी जर्नल ने शोध को स्वीकारा और प्रमुखता से प्रकाशित किया
- ग्रंथों में मिले उल्लेख के आधार पर वैज्ञानिकों ने किया शोध
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। पतंजलि के वैज्ञानिकों ने दालचीनी में मधुमेह नियंत्रण का प्राकृतिक सूत्र खोजा है। इस शोध को अमेरिका के प्रतिष्ठित जर्नल एल्सवियर के फूड रिसर्च इंटरनेशनल ने स्वीकार किया है। यह खोज आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर मजबूती प्रदान करती है और मधुमेह के उपचार में नए रास्ते खोलती है। दालचीनी में मिलने वाले जैव सक्रिय तत्व मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं यह बात पतंजलि के अनुसंधान से सामने आई है। पतंजलि के वैज्ञानिकों ने दालचीनी के जैव उपलब्धता और रक्त शर्करा कम करने वाली भूमिका का विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने दालचीनी के विविध खाद्यान्न के साथ व स्वतंत्र और सुरक्षित उपयोग से संबंधित वैज्ञानिक पहलुओं का भी विश्लेषण किया। अंतरराष्ट्रीय जर्नल ने पतंजलि के रिसर्च को स्वीकार करते हुए इन तथ्यों को मान्यता दी है।
विज्ञापन



बीमारियों के लिए प्राकृतिक समाधान खोजना ही उद्देश्य : आचार्य बालकृष्ण
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि उनका उद्देश्य मानव जीवन की गंभीर बीमारियों के लिए प्राकृतिक समाधान प्रस्तुत करना है। बताया कि दालचीनी पर यह अध्ययन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रकृति में ही स्वास्थ्य का संपूर्ण समाधान निहित है और आयुर्वेद इसे विज्ञान की भाषा में प्रस्तुत करता है। यह शोध इसी सत्य को स्थापित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें