हरिद्वार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित 9वीं सीनियर हरिद्वार जिला क्रिकेट लीग 2026-27 में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पैशनेट क्रिकेट अकादमी और प्रकाश स्पोर्ट्स अकादमी ने फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में अब दोनों टीमें 16 फरवरी को एचआरडीए ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी।
एसएस ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में पैशनेट क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 331 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीर शौर्य की टीम 38.3 ओवर में 206 रन पर सिमट गई। बीजी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रकाश स्पोर्ट्स अकादमी ने एक्सीलेंस क्रिकेट अकादमी को 47 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रकाश स्पोर्ट्स ने 45 ओवर में 9 विकेट पर 284 रन बनाए। जवाब में एक्सीलेंस क्रिकेट अकादमी की टीम 42.3 ओवर में 237 रन ही बना सकी। अब लीग का फाइनल मुकाबला 16 फरवरी को एचआरडीए ग्राउंड पर खेला जाएगा।