फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महज एक पैसेंजर यात्री ट्रेन के भरोसे स्थानीय रूट के यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों की संख्या नहीं बढ़ने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना दस हजार से अधिक यात्री शहर से होकर आना-जाना करते हैं। वर्तमान में केवल एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन हो पा रहा है। इससे रोजाना स्थानीय रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन




रुड़की स्टेशन को ए श्रेणी का दर्जा मिला है। अमृत भारत स्टेशन योजना में भी यहां कायाकल्प का कार्य जारी है। स्टेशन से लखनऊ, दिल्ली, सहारनपुर समेत अन्य प्रमुख स्थानीय रूटों पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों की संख्या नहीं बढ़ने से यात्री परेशान हैं। ट्रेनें नहीं बढ़ने से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यापारियों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही है।

यात्रियों का कहना है कि पैसेंजर ट्रेनें कम होने के कारण उन्हें महंगी एक्सप्रेस ट्रेनों या निजी साधनों पर निर्भर होना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि रुड़की एक महत्वपूर्ण स्टेशन है जहां से हर दिन हजारों यात्री सफर करते हैं। ट्रेनों की संख्या कम होने से नियमित सफर करने वाले यात्री प्रभावित हैं। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बढ़ाया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के दिशा-निर्देशों पर ट्रेनों के संचालन के लिए उच्च स्तर पर निर्णय लिया जाता है। यात्रियों की मांग को समय-समय पर रेलवे के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन




सहारनपुर, दिल्ली और मुरादाबाद रूट के यात्री ज्यादा प्रभावित



यात्री शशि शर्मा, अनुराग कश्यप, निजाम अली और कोमल आदि यात्रियों ने बताया कि रुड़की से रोजाना बड़ी संख्या में सहारनपुर, दिल्ली और मुरादाबाद रूट पर स्थानीय यात्रियों का आना-जाना रहता है। स्टेशन से करीब पांच जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन होना चाहिए। ट्रेनों की संख्या बढ़ने से रेलवे की आमदनी बढ़ने के साथ-साथ यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।

सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर कोरोना काल से बंद

सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर कोरोना काल से ही बंद है। यह ट्रेन नियमित सहारनपुर, बलियाखेड़ी, सुनहेटी, चुड़ियाला, इकबालपुर, रुड़की, ढंडेरा, लक्सर, बालावाली, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, सिरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हरदोई और लखनऊ तक करीब 518 किलोमीटर का सफर करती थी। इस ट्रेन के बंद होने से स्थानीय रूट के यात्री को आए दिन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



हरिद्वार-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस से छूट रहे सहारनपुर और लक्सर स्टेशन



हरिद्वार से पुरानी दिल्ली तक रोजाना एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हो रहा है। यह ट्रेन रोजाना करीब 250 किलोमीटर का सफर तय कर रही है। हरिद्वार, रुड़की, टपरी, नागल, देवबंद, मुजफ्फनगर, मंसूपुर, खतौली, दौराला, मेरठ, मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद से पुरानी दिल्ली जा रही है। यात्रियों का कहना है कि इस ट्रेन को सहारनपुर और लक्सर में ठहराव की अनुमति मिलनी चाहिए ताकि स्थानीय रूट की सुविधा में इजाफा हो पाए।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का हो रहा संचालन

1. हरिद्वार-ऊना हिमाचल मेमू



2. मुरादाबाद सहारनपुर मेमू

3. देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें