फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी मैगी का शोर, पतंजलि की तैयारियां नहीं

Wed, 10 Jun 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में मैगी पर प्रतिबंध लगने के बाद बाबा रामदेव की ओर से देसी मैगी लाने की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लेकिन फिलहाल हकीकत यह है कि पतंजलि योगपीठ में इसकी तैयारियां कहीं नहीं है। पतंजलि योगपीठ के सभी फोनों पर नई उत्पादन की जानकारी इन दिनों दिनभर मांगी जा रही है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश से ही नहीं बाहरी प्रदेशों से भी फोन आ रहे हैं। फूड पार्क से जुड़े अधिकारी यह जवाब लगातार दे रहे हैं कि फिलहाल पतंजलि बाजार में मैगी नहीं उतार रहा है। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने भी स्वीकार किया कि ऐसा कोई सैटअप तैयार नहीं किया गया है।

जब उनसे बाबा रामदेव के बयान के बाबत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जब बाबा कह रहे हैं तो यही सच है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हमारे लिए सर्वाधिक संतोष का विषय यह है कि देश की जनता ने देसी मैगी हम से चाह रहे हैं। जबकि देश में कई बड़े-बड़े संस्थान हैं। जनता के विश्वास पर पतंजलि के उत्पादन खरे उतरे हैं। समय आने पर हम जनता की मांग अवश्य पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें