पथरी। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पराज धीमान ने पीएम को पत्र लिखकर भेजा है। इसमें उन्होंने पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना के नाम में संशोधन करने की मांग की है। पत्र में अवगत कराया है कि विश्वकर्मा के पांच पुत्र थे, जो आज अपने नाम के सामने उन सभी नामों का उल्लेख कर रहे हैं। इससे उनकी समाज में पहचान बनी हुई है। इस योजना में आधा दर्जन से भी अधिक अन्य जातियों को जोड़ दिया गया है। इससे विश्वकर्मा समाज को सम्मान नहीं, बल्कि उसकी पहचान समाप्त होने के रूप में देखा जा रहा है। योजना का नाम शिल्पकार सम्मान रखा जाना चाहिए। पुष्पराज धीमान का कहना है कि यदि विश्वकर्मा समाज को सम्मान देना है तो किसी राष्ट्रीय राजमार्ग को विश्वकर्मा मार्ग अथवा किसी ट्रेन को विश्वकर्मा ट्रेन का नाम देकर भी समाज को सम्मान दिया जा सकता है। संवाद