फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन लाना हमारा संकल्प : रामदेव

Thu, 23 Feb 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पतंजलि विश्वविद्यालय में अभ्युदय-2017 वार्षिक खेल महोत्सव में योग गुरू बाबा रामदेव ने खिलाड़ियों साथ बालीबाल में हाथ अजमाया। इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन लाना हमारा संकल्प है।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वार्षिक खेलों के तीसरे दिन दस से अधिक प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। इस मौके पर पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योग गुरु बाबा रामदेव ने बच्चों के बीच पहुंचकर स्वयं वालीबाल खेलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

इस मौके पर बाबा रामदेव ने कहा कि हर युवा विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए श्रेष्ठ पुरुषार्थ, श्रेष्ठ वातावरण, श्रेष्ठ प्रशिक्षण व श्रेष्ठ प्रशिक्षकों की आवश्यकता होती है। इसी से युवा में क्षमता, प्रतिभा, कुशलता व अन्य दिव्यताओं को पूर्ण रूप से विकसित करना संभव हो पाता है। बाबा रामदेव ने कहा कि देश के करोड़ों अन्य विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिले, इस निमित्त संपूर्ण देश की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन लाना हमारे संकल्प में है। पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति एवं योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारत करोड़ वर्ष पहले से ज्ञान-विज्ञान, पराविद्या, अपराविद्या, भौतिक व आध्यात्मिक सभी दृष्टि से सर्वोच्च शिखर पर था।
विज्ञापन

18 से 24 फरवरी तक चलने वाले इस वार्षिक खेल महोत्सव में कबड्डी, क्रिकेट, फुटबाल, खो-खो, वालीबाल, बैडमिंटन, दौड़, कुश्ती, गोला फेंक एवं रस्साकसी आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रतिकुलपति कुलवंत सिंह, कुलसचिव प्रो. जीडी शर्मा, डा. गोविंद प्रसाद मिश्रा, डा. रुद्र भंडारी, डा. वैशाली गौड़, डा नरेंद्र सिंह, नैना फोगात सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें