- नए मरीजों का नहीं बना पर्चा, पुराने मरीज इंतजार के बाद बैरंग लौटे
फोटो.....
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। मंगलवार को जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम पाठक अचानक अवकाश पर चले गए। हड्डी रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर जाने से ओपीडी में आने वाले मरीजों को दिक्कत का समान करना पड़ा। ओपीडी में आए पुराने मरीज काफी देर इंतजार के बाद बैरंग वापस लौट गए।
जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। रोजाना करीब 400 से 500 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम पाठक अवकाश पर थे। पंजीकरण काउंटर पर हड्डी रोग चिकित्सा की ओपीडी में दिखाने आए मरीजों के पर्चे नहीं बनाए गए, पंजीकरण काउंटर मरीजों को अगले दिन आने के लिए कहा गया।
वहीं पुराने मरीज सीधा हड्डी रोग विशेषज्ञ के ओपीडी कक्ष में पहुंच गए। ओपीडी कक्ष खुला था, लेकिन अंदर कोई नहीं बैठा था। मरीज तेजवीर, अरविंद, मृदुला ने बताया कि जब स्वास्थ्यकर्मियों से पूछा तो उनको हड्डी रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर होने का पता चला। उसके बाद मरीज बैरंग वापस घर लौट गए।
अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीपी त्रिपाठी ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ के परिवार में कोई अप्रिय घटना के चलते अवकाश पर गए हैं। बताया कि बुधवार को वह ओपीडी में बैठेंगे।