फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संत की संपत्ति पर कब्जे का आरोप, मारपीट की

विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, महिला सहित तीन पर केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक संत के साथ दंपति ने अपने बेटे के साथ मिलकर मारपीट कर दी। गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। आरोप है कि संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रेमानंद गिरि शिष्य ब्रह्मानंद गिरी निवासी पीठ की पुलिया के पास जगजीतपुर ने शिकायत देकर बताया कि रणवीर सिंह, उसकी पत्नी गंगा और पुत्र बिट्टू कुमार निवासीगण पीठ बाजार शिव मंदिर के पास जगजीतपुर ने आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उनकी जगजीतपुर के पास एक दुकान और तीन कमरों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। अब उन्हें डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने अपनी जान का खतरा जताया है। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें