फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस के दामों में बढ़ोत्तरी पर फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से रसोई गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियों ने सरकार से बढ़े हुए दाम वापस लेकर जनता को राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

शिवालिक नगर में हुए पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश प्रताप राणा ने कहा कि आज जिस तरह केंद्र सरकार की नीतियों के कारण बेतहाशा बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ रखी है। उस स्थिति में गृहिणियों को घर चलाना मुश्किल हो चुका है। कहा कि अगर महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले पंचायत चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
कहा कि भाजपा ने झूठे वादे करके फिर से प्रदेश की सत्ता हासिल कर ली, लेकिन जनता से किए गए वादों को पूरा करना अब वह भूल गई है। पुतला दहन करने वालों में अशोक उपाध्याय, ओपी चौहान, अब्दुल, अजीज खान, मनीराम बागड़ी, रंजीत पांडे, भूषण सिंह, सुभाष शर्मा, हरिशंकर प्रसाद, सत्यपाल शास्त्री, शिव व्रत शर्मा, मोहन राणा, सीपी सिंह, लक्ष्मण सिंह रावत और कमलजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भीमगोड़ा में कांग्रेसियों की ओर से रसोई गैस सिलिंडरों के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि रसोई के दामों में निरंतर बढ़ोतरी से महिलाओं को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार ने अगर दाम कम नहीं किए तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
कांग्रेस के आईटी सेल के प्रदेश सचिव शुभम जोशी ने कहा कि महंगाई ने आमजन की कमर तोड़कर रख दी है। इससे भाजपा सरकार में महंगाई से हर कोई परेशान है। इस मौके पर बादल गोस्वामी, बलराम गिरी, कैलाश चंद्र भट्ट, वेदांत उपाध्याय, करण सिंह राणा, नितिन यदुवंशी, प्रशांत शर्मा, पवन शर्मा, गौरव रस्तोगी और अनुज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें