लालढांग। बारिश से क्षतिग्रस्त हुए लालढांग-चिल्लरखाल कोटद्वार वन मोटर मार्ग से दूसरे दिन भी बसों का संचालन नहीं हो सका। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शनिवार को हुई भारी बारिश से सिगड्डी नदी में पानी आने की वजह से मार्ग बंद हो गया था। जीएमओ की बसे नजीबाबाद होकर कोटद्वार जा रही हैं। लालढांग रेंज के सेक्शन अधिकारी राकेश कंडवाल ने बताया कि मंगलवार से मार्ग को ठीक करने का काम शुरू किया जाएगा। जब मार्ग सही हो जाएगा तो उससे वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।