फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 ट्रेनों का संचालन रहा प्रभावित

Thu, 08 Dec 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 लक्सर-हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर ब्लॉक के 9 घंटे तक चला। रेलवे पुलों पर गार्डर बदलने से चार पैसेंजर कैंसल, 11 ट्रेनों पूर्व के स्टेशनों से  वापसी और चार  ट्रेनों को देरी से संचालित किया जा सका। ब्लॉक के चलते ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। देहरादून के यात्री हरिद्वार, रुड़की, लक्सर तक ट्रेन पकड़ने के लिए जाने को विवश रहे। इस दौरान रेलवे के आला अधिकारी सहित डीआरएम प्रमोद कुमार मौजूद रहे।

बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे से ब्लॉक लेना था, लेकिन गार्डर बदलने का काम तीन घंटे की देरी से 10 बजे शुरू हुआ। जिसके चलते दोपहर को 3.30 बजे के बजाय ब्लॉक शाम सात बजे तक रहा। स्टेशन अधीक्षक एमके  सिंह ने बताया  कि  ब्लॉक के चलते  मोतीचूर-रायवाला के बीच अंडर ब्रिज नंबर-61 और  हरिद्वार-मोतीचूर के बीच ब्रिज नंबर-41 पर गार्डर बदलने का काम हुआ। इसके साथ लक्सर-हरिद्वार ट्रैक पर फाटक नंबर 11 व 12  का मरम्मत कार्य  किया गया। इससे शताब्दी एक्सप्रेस देहरादून न आकर  सहारनपुर से, हेमकुंड एक्सप्रेस ऋषिकेश न जाकर  हरिद्वार से, बांद्रा से देहरादून और लाहौरी  एक्सप्रेस ट्रेन  हरिद्वार, लिंक  एक्सप्रेस ट्रेन लक्सर, गोरखपुर-दून एक्सप्रेस नजीबाबाद और बांद्रा  टर्मिनल-टू एक्सप्रेस ट्रेन लक्सर से, हरिद्वार-अहमदाबाद रुड़की से व गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन अंबाला से ही वापस हुई। दिल्ली से ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन लक्सर तक,  बाडमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस अंबाला से वापस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों को चलाया देरी से
हरिद्वार।   बांद्रा टर्मिनल-देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन को 4 घंटे,   बांद्रा-हरिद्वार सुपरफास्ट को दो घंटे, कुंभ एक्सप्रेस को 2.15 घंटे व   उज्जैनी एक्सप्रेस को करीब 3 घंटा की देरी से चलाया गया। जबकि  ब्लॉक के कारण हरिद्वार-ऋषिकेश पैसेंजर, डीएलएस, बांदीकुई-ऋषिकेश,   रामनगर-हरिद्वार कैंसल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें