फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ऑनलाइन एक लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को साइबर ठगों ने जाल में फंसाकर एक लाख की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने साइबर थाने से ट्रांसफर होकर आई शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला कैथवाड़ा, ज्वालापुर निवासी युवती ने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनसे ऑनलाइन संपर्क किया। इसके बाद उनकी जानकारी हासिल कर डराना-धमकाना शुरू कर दिया। धमकी देकर बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत साइबर थाना देहरादून के माध्यम से ई-जीरो एफआईआर के रूप में ज्वालापुर कोतवाली पहुंची। इसके बाद पुलिस ने सोमवार की रात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। मामले की विवेचना एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी करेंगे। सीओ संजय चौहान ने बताया कि मामले से जुड़े तथ्यों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें