फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : डंपर की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Sat, 24 Oct 2020 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर जूर्स कंट्री के पास एक डंपर की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवा दिया गया है। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात हरिद्वार दिल्ली नेशनल हाईवे पर जूर्स कंट्री के पास रुड़की की ओर जा रहे एक डंपर ने दुपहिया वाहन सवार नन्हा (73) निवासी मोहल्ला पांवधोई ज्वालापुर, शराफत निवासी पथरी और साइकिल सवार रविंद्र निवासी सराय ज्वालापुर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां नन्हा की गंभीर हालत को देखते हुए हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। एम्प ऋषिकेश जाते समय बीच राते में ही नन्हा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें