फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो मोटरसाइकिलों की भिंड़त में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह भेल सेक्टर-4 स्थित पीएनबी बैंक के पास अचानक आमने-सामने से आ रही दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और इन पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर एसएसआई नितिन चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत मेला अस्पताल भिजवाया गया। जहां अंकित कुमार (25) पुत्र रणवीर सिंह निवासी लेबर कॉलोनी सेक्टर-5 भेल रानीपुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल राजेश पुत्र साधुराम निवासी गली नंबर-4 टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें