पथरी। धारीवाला में ऊर्जा निगम की टीम ने 17 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। इन बिजली उपभोक्ताओं पर करीब 19 लाख बिजली बिल बकाया था। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने एक लाख रुपये से अधिक बिल बकायादारों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। ऊर्जा निगम के जेई राधेश्याम ने बताया कि बार-बार बिजली बिल बकायादारों से धनराशि जमा करने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी बिजली बिल बकायेदार धनराशि जमा नहीं कर रहे हैं, इसलिए बकायादारों के कनेक्शन काटे जाने का अभियान चलाया गया है। ऊर्जा निगम के एसडीओ सचिन सचदेवा ने बताया कि आगे भी क्षेत्र में गांव-गांव जाकर बिल बकायादारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।